वशिष्ठ नारायण सिंह
दिवंगत वशिष्ठ नारायण सिंह देश के जाने-माने गणितज्ञ थे। उन्होंने आइंस्टीन के सापेक्षता सिद्धांत को चुनौती दी थी। दुख की बात है उन्होंने अपना अंतिम समय पटना के एक अपार्टमेंट में तंगहाली एवं गुमनामी में बिताया। ऐसी महान हस्ती पर बॉलीवुड में जरूर एक बायोपिक फिल्म बननी चाहिए। वशिष्ठ नारायण सिंह के किरदार को ऋतिक रोशन बखूबी निभा सकते हैं ऐसा हमें लगता है।
अमित शाह
अमित शाह को राजनीति का चाणक्य माना जाता है। देश की महान राजनीतिक हस्तियों पर बॉलीवुड में फिल्में बन चुकी हैं इसलिए अमित शाह पर भी एक बायोपिक बननी चाहिए। दोस्तों अगर अमित शाह पर बायोपिक फिल्म बनती है तो इस किरदार को सौरभ शुक्ला बखूबी निभा सकते हैं। वैसे आपको क्या लगता है नीचे हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
सोनिया गांधी
कांग्रेस पार्टी को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में सोनिया गांधी का अहम योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी से देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह पर बायोपिक हम देख चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की सबसे पावरफुल महिला और पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी पर फिल्म जरूर बननी चाहिए। दोस्तों सोनिया गांधी का किरदार अभिनेत्री जरीन खान बखूबी निभा सकती हैं।
रजनीकांत
रजनीकांत को आज दक्षिण भारत में भगवान की तरह पूजा जाता है। सिर्फ साउथ ही नहीं पूरी इंडिया में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। रजनीकांत की फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी बेहद दिलचस्प है। कभी टिकट कंडक्टर रहे रजनीकांत के जीवन पर बायोपिक बन सकती है। उनके किरदार में अनिल कपूर ठीक लगेंगे।
एपीजे अब्दुल कलाम
भारत में शायद ही ऐसा कोई मिलेगा जो एपीजे अब्दुल कलाम से नफरत करता हो। देश के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से विख्यात दिवंगत श्री एपीजे अब्दुल कलाम का शुरुआती जीवन संघर्ष से भरा रहा है। एक गरीब मछुआरे के घर में पैदा हुए श्री अब्दुल कलाम की बायोपिक में नवाजुद्दीन सिद्दीकी सबसे परफेक्ट लगेंगे।