बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जो एक नहीं बल्कि अनेक शादियां करते हैं। कुछ कलाकार बच्चों को बड़े होने के बाद दूसरी शादी करते हैं।कभी-कभी यह अभिनेता अपने बच्चों की उम्र के इंसान को जीवनसाथी चुन लेते हैं। आज हम एक ऐसे ही अभिनेता के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसके लड़के की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है। उसके बाद इस अभिनेता ने दूसरी शादी की है।
हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के ऑलराउंडर हिमेश रेशमिया हैं। हिमेश रेशमिया बॉलीवुड में संगीतकार,गायकार और एक्टर हैं। इन्होंने कई फिल्मों में संगीत और आवाज देने के साथ-साथ अभिनय भी किया है। हिमेश रेशमिया के बेटे की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है।
उसके बाद हिमेश रेशमिया ने दूसरी शादी की है। हिमेश रेशमिया की दूसरी पत्नी का नाम सोनिया है। 46 वर्ष के हो चुके हिमेश रेशमिया फिर से अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में हिमेश रेशमिया अपने काम से ब्रेक लेकर पत्नी के साथ हनीमून मनाने गए थे। हिमेश रेशमिया ने हनीमून के लिए अबू धाबी को चुना था।
हिमेश रेशमिया की पहली पत्नी का नाम कोमल है। हिमेश और कोमल की शादी साल 1995 में हुई थी। हिमेश रेशमिया का पहली पत्नी से एक बेटा भी है जिसका नाम स्वयं रेशमिया है। 2017 में पहली पत्नी से तलाक होने के बाद इनका बेटा अपनी मां के साथ ही रहता है। कुछ समय पहले हिमेश रेशमिया ने बेटे की उम्र 18 वर्ष होने की वजह से छोटी सी पार्टी भी रखी थी। हिमेश रेशमिया अपने बेटे से बहुत प्यार करते हैं और अक्सर उससे मिलते रहते हैं।