साल 2001 में आई फिल्म 'ग़दर' बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल मुख्य किरदार में नजर आई थी। बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हिट रही इस फिल्म ने 76.88 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। आज के पैकेज में हम आपको इस फिल्म की टॉप 5 हस्तियों की फीस के बारे में बताने जा रहे है।
जानिए विस्तार से -
1. उत्कर्ष
उत्कर्ष फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे है। उत्कर्ष फिल्म में सनी देओल के बेटे चरणजीत के किरदार में नजर आए थे। उस समय वे महज 7 साल के थे। इस फिल्म में काम करने के लिए उत्कर्ष को बतौर फीस 3 लाख रुपए दिए गए थे।
विवेक फिल्म में 'दरमियां सिंह' के किरदार में नजर आए थे। इनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। विवेक को इस फिल्म में काम करने के लिए 6 लाख रुपए दिए गए थे।
3. अमीषा पटेल
फिल्म में अमीषा ने सकीना का किरदार निभाया था। अमीषा ने इस फिल्म में काम करने के लिए बतौर फीस 50 लाख रुपए चार्ज किए थे। बता दे साल 2001 में 50 लाख बहुत बड़ी रकम हुआ करती थी।
4. अमरीश पुरी
फिल्म में मेयर अशरफ अली के किरदार में नजर आए अमरीश पुरी उस दौर में बॉलीवुड के सबसे उम्दा स्टार्स में से एक थे। उन्होंने इस फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।
5. सनी देओल
फिल्म में तारा सिंह के किरदार में नजर आए सनी देओल ने इस फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। गौरतलब है की उस दौर में सनी देओल बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर थे।