भगवान शिव के कई नाम हैं, जैसे- भोले शंकर, शिवानंद, आदिनाथ, महादेव और देवों के देव इत्यादि, कई सारे नाम हैं। ऐसे में भगवान शिव से जुड़े, आज हम कुछ ऐसी बातों को जानेंगे, जो शायद आप नहीं जानते होंगे।
(1)भगवान शिव के गले में जो नाग लिपटा रहता है, उसका नाम क्या है !
भगवान शिव के गले में लिपटे हुए नाग का नाम ‘वासुकी’ है और उसके बड़े भाई का नाम शेषनाग है।
(2)भगवान शिव की पहली पत्नी का नाम
भगवान शिव की पहली पत्नी का नाम सती था और उन्होंने ही अगले जन्म में पार्वती का रूप लिया तथा इन्हें उमा, उर्मी, और काली कहा गया है।
(3) भगवान शिव के 7 शिष्य हैं
भगवान शिव के शिष्य को सप्त ऋषि माना गया है, कहा यह जाता है कि इन ऋषियो द्वारा ही पृथ्वी पर संपूर्ण ज्ञान का विस्तार किया गया, यह भी कहा जाता है, कि भगवान शिव ने गुरु और शिष्य की परंपरा को शुरू किया था। उनके साथ और शिष्य का नाम- बृहस्पति, विशालाक्ष, शुक्र, शहस्त्रक्ष, महेंद्र, प्राचेतस मनु, भारद्वाज,और गैरसिरस मुनि भी थे।
(4)शिव के द्वारपाल
शिव के द्वारपाल कहे जाते हैं नंदी, स्कंद, रेटी, वृषभ, गणेश, उमा-माहेश्वर, और महाकाल
(5) शिव के पैरों के निशान श्रीलंका में स्थित मंदिर में अभी भी हैं।