दोस्तों आजकल की भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान अपना ख्याल ढंग से नहीं रख पाता है | जैसे की समय पर सोना, समय पर उठना,समय पर भोजन करना आदि | जिसके कारण उसे कई बीमारियो से झूझना पड़ रहा है | विशेषज्ञों की माने तो ६० से ७० प्रतिशत बीमारियां हमे हमारे पाचन तंत्र की गड़बड़ी के कारण होते है | यदि आपका पाचन ही तक नहीं है तो आपके शरीर को रोगो से लडने की ताकत पाएगी | परिणाम स्वरूप हम बीमार हो जाते है | मित्रो, पेट से जुडी बहुत सारी बीमारियाँ होती है| जैसे की गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, छाती में जलन, अपचन, कब्ज, सर दर्द, आलस, थाइरोइड प्रोबलम, दस्त, दाग धब्बे, आंतो में सूजन और सड़न, स्ट्रेस रात को नींद न आना, घबराहट, पाइल्स, हड्डियों में दर्द आदि बहुत सी बिमारियाँ है | मित्रो, पेट की समस्या वैसे तो कई कारणों से हो सकती है | परन्तु ४ कारण आजकल सबसे अधिक देखने को मिलता है |
१. पानी कम पीना |
२. भोजन को सही ढंग से चबाकर न खाना |
३. एक ही जगह पर घंटो तक बैठे रहना |
४. अधिक वसा युक्त भोजन का सेवन करना |
मित्रो, आज में आपको कुछ ऐसे नुसखे के बारे में बताने जा रहा हु | जिसको यदि आप अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल करते है | तो, मैं यकीन से कह सकता हु की आपको पेट की समस्या से छुटकारा मिल सकता है | परन्तु इस नुस्खे को करने के बाद आपको वसा युक्त भोजन का सेवन कम करना होगा |
सामग्री : एक कटोरी दही, एक चमच्च मिश्री पाउडर , आधा चमच्च भुने हुए जीरे का पाउडर, एक चुटकी काला नमक
विधि : सबसे पहले एक कटोरी दही ले | अब उसमे एक चमच्च मिश्री मिला ले | अब उसमे जीरा और नमक डाल ले | दही में मोजूद बैक्टीरिया हमारे पाचन सकती को बढ़ाता है | इस मिश्रण को भोजन के १० से १५ मिनट बाद खाना है | और खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए | क्यूंकि इससे हमारी जटर अग्नि प्रभावित होती है | और हमे कब्ज की समस्या हो सकती है |
२. सौंफ और मिश्री :-
सामग्री : एक चमच्च सौंफ, आधा चमच्च मिश्री
विधि : भोजन के बाद एक चमच्च सौंफ में थोड़ी सी मिश्री मिला ले | अब इसको अच्छी तरह चबाकर खाये | भोजन करने के बाद सौफ खाने से हमारी पाचन सकती मजबूत होती है | सौंफ हमारे मेटाबॉलिज़्म को तेज करने में और पेट को ठंडक पहुंचाने में उपयोगी होता है | हर बार भोजन के बाद सौंफ खाने से हमारी पाचन सकती मजबूत होती है | मिठास के लिए आप इसमें मिश्री भी मिला सकते है |
२. सौंफ और मिश्री :-
सामग्री : एक चमच्च अदरक का रस, एक चमच्च नींबू का रस |
विधि : जिन लोगो को एसिडिटी जैसी समस्या होती है | उन्हें भोजन करने से ठीक १५ मिनट पहले एक कप पानी में एक चमच्च अदरक का रस और नींबू का रस मिला कर पी ले | या फिर एक अदरक के टुकड़े को नींबू के रस में मिलाकर चबा-चबा कर खा ले | ऐसा करने से हमारा पेट भोजन को पचाने के लिए तैयार हो जाता है | और इससे हमारा पाचन रस भी ठीक रहता है |
चिकित्सक की सलाह अवश्य ले |