मुंह से दुर्गंध आना, मित्रो आजकल यह समस्या एक आम बात हो गई है | आजकल हर दूसरा व्यक्ति इस समस्या से परेशान है | कई बार तो व्यक्ति को पता भी नहीं चल पाता कि उसके मुंह से दुर्गंध आ रही है | मुंह से बदबू/दुर्गंध का आना एक ऐसी समस्या है | जिसके कारण आपको कई बार अपने मित्रों, रिश्तेदारों, घरवालों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है | मुंह से दुर्गंध आने के कई कारण हो सकते हैं, परंतु इसके मुख्य तीन कारण होते हैं |
- पाचन शक्ति में गड़बड़ी |
- मुंह के मसूड़ों के सूजन का होना
- खानपान के बाद मुंह को ढंग से ना धोना आदि
मित्रो आज में आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहा हूँ | जिनका यदि आप नियमित रूप से सेवन करेंगे तो में यकीन से कह सकता हूँ, कि इनके सेवन से आपको मुँह की दुर्गन्ध से छुटकारा मिल जाएगा |
आइए आपको बताते है उन चीजों के नाम और उनको इस्तेमाल करने का सही तरीका :
१. किशमिश और इलाइची :
सामग्री : कुछ किशमिश और इलाइची के बीज
विधि : सबसे पहले आप किशमिश में से उसके बीज को निकाल दे | अब उसमे इलाइची के दाने डाल ले | अब उसमे अपने मुँह में रख ले और उसके धीरे धीरे चबाते रहे | ऐसा दिन में दो से तीन बार करने से आपको दुर्गंध से छुटकारा मिल जाएगा |
२. इलाइची और लौंग :
सामग्री : एक लौंग और एक इलाइची
विधि : एक लौंग और एक इलाइची को मसूड़े के निचे दबा ले | फिर धीरे धीरे उसे चूसते रहे | ऐसा नियमित रूप से कुछ समय तक करने से आप अपने मुँह की दुर्गंध से छुटकारा पा जाएंगे |
३. गर्म पानी और नींबू :
सामग्री : एक गिलास गर्म पानी और आधा कटा हुआ नींबू का रस |
विधि : एक गिलास गर्म पानी में आधा कटा हुआ नींबू का रस मिला ले | फिर इसको भोजन करने के बाद मुँह में रखकर कुल्ला करे | ऐसा दिन में दो से तीन बार करने से आपको दुर्गंध की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा |
४. सौंफ और चीनी :
सामग्री : एक चमच्च सौंफ और एक चमच्च चीनी
विधि : एक चमच्च सौंफ को एक चमच्च चीनी ले ले | अब उसको भोजन के बाद खा ले | ऐसा करने से आपकी पाचन सकती भी मजबूत रहेगी | और आपके मुँह से दुर्गंध भी नहीं आएगी |
५. दिन में दो बार ब्रश करे :
विशेषज्ञों की सलाह ले तो दिन में दो बार करने से इस दुर्गंध की समस्या से छूटकारा पा सकते है | ब्रश करने के बाद जिह्वा को साफ़ करने वाले से सही ढंग से अपनी जिह्वा साफ़ करे
५. ग्रीन टी का सेवन :
दिन में कम से कम दो बार ग्रीन टी का सेवन करने से आपकी पाचन सकती ठीक रहती है | और इससे हमारे मुँह से दुर्गंध भी नहीं आती है |
६. खूब पानी पिए :
पानी का दिन में ज्यादा से ज्यादा सेवन करे | जिससे हमारे दांतो में फंसे भोजन के तत्व निकल जाएंगे | और हमारे मुँह की नमि भी बनी रहेगी |
चिकित्सक की सलाह अवश्य ले |