बॉलीवुड इंडस्ट्री के डिस्को डांसर से फेमस मिथुन चकवर्ती अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। बता दें कि मिथुन ने 2 शादियां की थीं। मिथुन की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक हैं। 70 के दशक में हेलेना फैशन वर्ल्ड का जाना माना नाम थीं। साल 1980 में उन्होंने जुदाई से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि इस फिल्म में वो साइड रोल में थीं। इसके बाद भी हेलेना ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली।
कहा जाता है कि हेलेना इतनी खूबसूरत थी की मिथुन चक्रवर्ती को उन्हें देखते ही प्यार हो गया था। लेकिन, जैसा कि बॉलीवुड की दुनिया का दस्तुर है कोई यहां हमेशा के लिए नहीं रहता वैसे ही हेलेना भी एक दिन गायब हो गई। आज हम आपको बॉलीवुड की एक्ट्रेस हेलेना के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में चार फिल्में करने के बाद बॉलीवुड की दुनिया को अलविदा कह दिया।
हेलेना से शादी के समय मिथुन फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन शादी के महज 4 महीने बाद ही हेलेना और मिथुन का तलाक हो गया था। क्योंकि हेलेना से शादी के बाद मिथुन को योगिता बाली से प्यार हो गया था। इसलिए हेलेना ने मिथुन से अलग होना ही बेहतर समझा। कहा जाता है की मिथुन पत्नी हेलेना से अच्छा व्यवहार नहीं करते थे।
तलाक के बाद हेलेना ने फिल्मों में काम करना शुरू किया। लेकिन वे फ्लॉप रही। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हेलेना एक्टिंग से दूर एविएशन इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। वे न्यूयॉर्क में रह रही है और डेल्टा एयरलाइंस में बतौर फ्लाइट अटेंडेंट काम कर रही है।