अकसर इनको उल्टा लटका देखकर आपके दिमाग में कई सवाल आते होंगे , लेकिन क्या आप जानते है कि आखिर ये उल्टा क्यों लटकते है , इसके पीछे एक मुख्य कारण है जिन्हें आप जानकार हैरान हो जायेंगे ।
आपको जानकार आश्चर्य होगा कि चमगादड़ एक ऐसा मात्र स्तनधारी जीव है जो उड़ सकता है। दुनियाभर में चमगादड़ की 1100 से भी अधिक प्रजाति होते है। इसमें से कुछ प्रजाति खून का सेवन करते है। एक शोध के मुताबिक माने तो चमगादड़ आज से करीब 15 करोड़ साल पहले यानि डायनासोर के ज़माने से धरती पर है। और ये आज भी धरती पर है। जो एक बहुत बड़ी बात है।
चमगादड़ को उल्टा लटकने का कारण
इनके उल्टा लटकने का एक ही मुख्य कारण है कि उल्टा होने से ये आसानी से उड़ाना भर लेते है। क्योंकि चमगादड़ बाकि पक्षी के तरह जमीन से उडाना भरने में सक्षम नहीं है। और इसके अलावा उनके पीछे के पैर छोटे होते है। जिसकी वजह से वह दौड़ कर उड़ान नहीं भर सकते। इनके पंजे बहुत हे सख्त और मजबूत होते है, जिससे ये आसानी से उलटा लटक जाते है।