
दोस्तों बॉलिवुड की जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। नेहा ने अपनी शुरुआत इंडियन आइडल 6 में वह प्रतियोगी के रूप में की थीं। इस समय वे इस शो की जज के रूप में नज़र आ चुकी हैं। देश में सिंगिंग के क्षेत्र में वह इस समय सबसे आगे निकलती दिख रही हैं। इस बार तो उन्होंने जो कीर्तिमान बनाया है, उसके लिए आप भी उन पर नाज करेंगे।
बता दे की नेहा कक्कड़ ने दुनियाभर के सिंगरों को इस खास मामले में पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही नेहा अब इंटरनैशनल स्टार भी बन गई हैं क्योंकि अब दुनियाभर में लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। नेहा कक्कड़ दुनियाभर में यूट्यूब पर सबसे अधिक सर्च की जाने वाली फीमेल आर्टिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। उनसे पहले सिर्फ अमेरिकन रैपर कार्डी बी (Cardi B) हैं। इस सूची में नेहा के अलावा कोई भारतीय फीमेल आर्टिस्ट शामिल नहीं है।
इनमें कोलंबियन सिंगर Karol G, साउथ कोरियन गर्ल ग्रुप Blackpink, अमेरिकन सिंगर Ariana Grande, ब्राजील की सिंगर Marilia Mendonca जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इस सूची में दूसरा स्थान पाकर नेहा भी काफी खुश हैं। नेहा ने इंस्टा के जरिए इसकी जानकारी देते हुए अपने सभी फैंस को शुक्रिया कहा है।हाल ही में हुए इस सर्वे के मुताबिक जहां कार्डी बी को कुल 4.8 बिलियन दर्शकों ने यूट्यूब पर सर्च किया है। वहीं, नेहा कक्कड़ को 4.5 बिलियन दर्शकों ने खोजा है।
from Bollywood Papa https://ift.tt/2yDvpnj