दोस्तों कोरोना वायरस की महामारी से पूरी दुनिया पीड़ित है। लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। रोज हजारों लोगों की जान जा रही है। कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया है ताकि लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें। इस बीच प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति के साथ लॉस एंजलिस में हैं। जब से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ा है वो अपने घर में ही क्वारंटाइन हैं।
अब प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वो मास्क पहने नजर आ रही हैं। पीले रंग की टी-शर्ट पहने प्रियंका नो-मेकअप लुक में दिख रही हैं। सेल्फी में उनके बाल उड़ते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ प्रियंका ने लिखा, ‘आंखें कभी शांत नहीं होती हैं। दो महीने में पहली बार घर से बाहर निकली।’
याद दिला दें कि मदर्स डे मौके पर प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा और सास डेनिस जोनस का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो के साथ प्रियंका कहती हैं कि ‘आज का दिन उनके लिए है जिन्होंने आपको प्यार किया, क्या सही है क्या गलत है ये सिखाया, घावों पर मरहम लगाया, दिल टूटने के बाद गले से लगा लिया, स्कूल प्ले के दौरान आगे की पंक्ति में जो बैठती थीं, पिछले सालों की तुलना में इस बार मदर्स डे बहुत भावुक कर रहा है। अपने प्रियजनों से दूर उनकी यादों को अपने पास रखती हूं।’
The post 2 महीने बाद प्रियंका ने रखा घर से बाहर कदम, मास्क पहने फोटो हो रही वायरल! appeared first on Bollywood Papa.
from Bollywood Papa https://ift.tt/2YXSegm https://ift.tt/3cmDA62