दोस्तों कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। जिसके चलते फ़िल्मी सितारे सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए है और फैन्स का मनोरंजन कर रहे हैं। इन दिनों सोनू निगम सोशल मीडिया पर अपने थ्रोबैक स्टेज परफॉर्मेंस के वीडियो शेयर कर रहे हैं। जो उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहे हैं। अब सिंगर ने एक पुराना वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है।
बता दे की सामने आये इस वीडियो में सोनू निगम नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पिता गाना गाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि साल 2013 में प्रियंका के पिता का निधन हो गया था. प्रियंका अपने पिता के काफी करीब थीं।वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉ अशोक चोपड़ा जबरदस्त स्टेज परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। ‘सावन के महीने में’ गाने पर प्रियंका के पिता के परफॉर्मेंस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
आपको बता दे की वीडियो शेयर करते हुए सोनू निगम ने कैप्शन में लिखा, ”सावन के महीने’ में गाना, स्वर्गीय डॉ अशोक चोपड़ा जी द्वारा। मेरे 16वें जन्मदिन पर उसी कार्यक्रम में अशोक चोपड़ा ने एक यादगार परफॉर्मेंस दी थी। उस वक्त 7 वर्षीय प्रियंका चोपड़ा अपनी मां के साथ स्टेज के पीछे मौजूद थीं। संगीत के गुण उन्हें अपने पिता से मिले हैं आप देख सकते हैं।भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।”
The post वायरल हो रहा प्रियंका चोपड़ा के पिता का थ्रोबैक वीडियो, स्टेज पर दी थी शानदार परफॉर्मेंस! appeared first on Bollywood Papa.
from Bollywood Papa https://ift.tt/3cp1air https://ift.tt/2WJqadP