दोस्तों कोरोना वायरस के कहर की वजह से देशभर में लॉकडाउन के कारन लोगो को घरो में रहना पढ़ रहा है। लॉकडाउन में लोगों के मनोरंजन के लिए रामायण और महाभारत का पुनः प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू किया गया। दोनों ही धारावाहिकों को दर्शकों का बेहद प्यार मिला। इन दोनों पौराणिक धारावाहिकों को बड़े ही चाव से देख रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया के माध्यम से दे रहे हैं।
डीडी भारती पर प्रसारित हो रहे महाभारत को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखा जा रहा है। इस सीरियल में इन दिनों कौरवों और पांडवों के बीच युद्ध दिखाया जा रहा है। इस युद्ध को देख दर्शक अति उत्साहित नजर आ रहे हैं। हाल ही के एपिसोड में महाभारत के किरदार कर्ण के निधन का सीन दिखाया गया। जो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। कर्ण के निधन के सीन को देख फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं।
बता दे की धारावाहिक के हालिया एपिसोड में दिखाए गए कर्ण वध को लेकर महाभारत के फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस कर्ण को एक बेहतरीन योद्धा बताते हुए उन्हें याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कर्ण की मृत्यु पर श्री कृष्ण भी रो रहे हैं।’ तो वहीं एक अन्य यूजर ने इस दृश्य को साझा करते हुए लिखा, ‘ये महाभारत का सबसे ज्यादा हिला देने वाला मोमेंट है। कर्ण योद्धा था।’ इसी तरह से सोशल मीडिया पर कर्ण वध को लेकर लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं।
This is the most disturbing moment ever in #Mahabharat ….
#Karna was the most powerful warrior , I just loved his character… pic.twitter.com/gGoQrPFCte
— Rishabh Dadhich (@RishDadhich24) May 11, 2020
महाभारत में कर्ण कौरवों की तरफ से युद्ध करते हैं लेकिन पांडव और कौरवों के बीच जब युद्ध का समय आता है उस समय कुंती कर्ण को बताती हैं के वो कुंती के ही पुत्र हैं और पांडवों के भाई हैं। कर्ण, कुंति को इस बात को राज ही रखने के लिए कहते हैं। जब कर्ण और अर्जुन के बीच युद्ध होता है तब अपने रथ का पहिया सुधार रहे कर्ण को अर्जुन युद्ध नियमों के खिलाफ मार देते हैं। इसी सीन को देख फैंस भी इमोशनल हो गए।
महाभारत में कर्ण की भूमिका पंकज धीर ने निभाई थी। उनके द्वारा निभाई गई कर्ण की यादगार भूमिका को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आज भी दर्शक उन्हें बेहद पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा नीतीश भारद्वाज श्री कृष्णा के रूप में नजर आए थे। मुकेश खन्ना भीष्म पितामह और रुपा गांगुली द्रौपदी के किरदार में नजर आई थीं।
The post महाभारत में ‘कर्ण’ की वीरगति पर यूजर हुए इमोशनल, सोशल मीडिया पर आई आंसुओ की बढ़! appeared first on Bollywood Papa.
from Bollywood Papa https://ift.tt/2Wm5j14 https://ift.tt/2WpCIId