
नई दिल्ली। कटिहार जिले के एक क्वारेंटाइन सेंटर में प्रवासियों के गांजा पार्टी का मामला सामने आया है। प्रवासियों के गांजा पीने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पांच प्रवासी मजदूर गांजे का कश भरते नजर आ रहे हैं। वीडियो कटिहार के अहमदाबाद प्रखंड के बैरिया उच्च विद्यालय में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर का है।
वीडियो वायरल होने के बाद सेंटर प्रभारी के साथ-साथ स्थानीय अधिकारियों में हड़कंप है। हालांकि वीडियो किस दिन का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।