
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार में जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी। माना जा रहा है कि अक्टूबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए यह पहली औपचारिक रैली होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि अमित शाह रविवार को शाम 4 बजे आम लोगों के साथ संवाद करेंगे। उन्होंने दावा किया कि यह रैली ऐतिहासिक होगी और साथ ही सफलता के कई नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
शुरुआत में इस आभासी रैली में केवल 22 जिलों के लोगों को जोड़ने की योजना थी, अब बिहार के सभी जिलों के लोगों को जोड़ा गया है। इस आभासी रैली में, दर्शकों को एक लाख से 2 लाख तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।