
अखिलेश ने आज मिर्जापुर के रोहित शुक्ला से जब वीडियों कॉलिंग से बात की तो वहां धावक सुभाष यादव, बालीबाल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित बिंद और विधानसभा क्षेत्र छानबे के गांव नगवासी की महिला प्रधान नितिका शुक्ला भी मौजूद थी जिन्होंने अखिलेश का अभिनंदन किया। श्रीमती शुक्ला ने गांव में रहते हुए मोबाइल पर ट्विटर एकाउंट भी बना रखा है।
गांव की प्रधान नितिका शुक्ला ने बताया कि समाजवादी सरकार की आई स्पर्श योजना के अंतर्गत गांव को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर स्वावलम्बी और विकास का मॉडल बनाने की योजना थी इसके अंतर्गत जो काम हुए वह समाजवादी सरकार में ही हुए। समाजवादी सरकार के कार्यकाल में यहां सीसीरोड सड़कें बनी, जल निगम की पानी की टंकी बनी, मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ और अंत्येष्टि स्थल बना। भाजपा राज में गांव की उपेक्षा हो रही है। जनता परेशान है। पूरा गांव आपका आभारी है और आपके साथ है। हम सब समाजवादी पार्टी की सरकार आपके नेतृत्व में बनाएंगे।
डेरी की योजना, स्कूल में बच्चों को फल निःशुल्क देने की व्यवस्था आई स्पर्श योजना में शामिल थी। समाजवादी सरकार में आई स्पर्श योजना गांव समग्र विकास से जुड़ी थी। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, पंचायती राज में लोगों की भागीदारी, कृषि, साफ-सफाई, आवास, शिक्षा, सोलरलाईटिंग, शुद्ध पेयजल, विकलांगों को रोजगार तथा जनोन्मुख सरकार की दिशा में कार्य होना था। गांधी जी के ग्रामस्वराज की परिकल्पना को धरती पर लाने की दिशा में यह एक प्रयास था।
बलिया में मनीष यदुवंशी से क्षेत्रीय स्थिति की जानकारी के बाद अखिलेश ने समाज में सद्भाव रखने और किसी की बुराई न करने की सलाह दी। उन्होंने बूथ स्तर तक चुनाव तैयारियों के लिए मेहनत करने को कहा। आजमगढ़ के मेहनगर निवासी पंकज राजभर ने अपना घर दिखाया और संकल्प बताया कि सन् 2022 में समाजवादी सरकार बनाएंगे। अखिलेश यादव ने उन्हें काम करते रहने के लिए कहा।
आजमगढ़ के कमलेश यादव दिव्यांग है किन्तु पार्टी के कार्यों में सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कहा हम अपना सौभाग्य समझते हैं कि आप उनके सांसद है। आप सबसे अच्छे नेता हैं। कमलेश यादव के साथ तमाम अन्य लोग भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि वे सब मजदूर हैं। झांसी के श्री जगमोहन से भी संगठन की गतिविधियों पर वार्ता हुई।
मुरादाबाद के परवेज ने अखिलेश यादव के साथ अपनी पुरानी फोटों दिखाई और अपने परिवार के सदस्यों से भी बात कराई। गंगोह सहारनपुर के गांव बसी के मासूम बासी ने बताया कि इस बार आम की फसल का बहुत नुकसान हुआ है। जो आम गिरने से बचा है उसे पकने में पूरा जून महीना लग जाएगा। भाजपा सरकार ने परेशान किसानों की कोई मदद नहीं की।
लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता हर्ष वशिष्ठ से बात हुई। उनकी मां ने कहा कि हम सब 2022 में समाजवादी सरकार बनवायेंगे। लखनऊ के अभिषेक श्रीवास्तव से श्री यादव ने बात की। उनके पिता जी ने कहा कि भाजपा ने ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं कि अब जरूर समाजवादी सरकार बनेगी। प्रयागराज के संदीप यादव ने कहा कि जनता का रूख समाजवादी पार्टी के पक्ष में बदला है। इस बार लोग ईमानदारी से समाजवादी पार्टी का साथ देंगे। (आईपीएन)