
मुरादाबाद में कोरोना संक्रमितों का मिलना जारी है। लखनऊ पैथलैब से 187 लोगों की रिपोर्ट मिली है। इसमें तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक बच्ची 11 साल की लक्षमणपुरी लाइनपार की रहने वाली है। दूसरा संक्रमित डिप्टीगंज क्षेत्र का रहने वाला है। तीसरा व्यक्ति 38 वर्षीय रेलवे स्टेशन का घुमंतु है। ये करूला का जयंतीपुर का रहने वाला है।
लाइनपार के लक्षमणपुरी के रहने वाले सिपाही की 11 वर्षीय बेटी को संक्रमण कहां से लगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई है। वहीं दूसरा डिप्टीगंज का रहने वाला 50 वर्षीय व्यक्ति हैं। ये जगह-जगह दूध बेचने का काम करते हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन से लिए गए रेंडम नमूने का भी 38 वर्षीय सन्यासी है। मूल रूप से ये जयंतीपुर का रहने वाला है।
CMO डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि रविवार को तीन पॉजिटिव निकले हैं। 183 निगेटिव हैं। इन तीनों के क्लोज कांटेक्ट के भी नमूने लिए जाएंगे। सबसे ज्यादा खतरे वाली बात दूधिया का कोरोना संक्रिमत मिलना है। यह कहां-कहां दूध बांटता है, इसकी जानकारी की जा रही है। ऐसे सभी लाेगों के भी नमूने लिए जाएंगे।