
नई दिल्ली। आज फादर्स डे है। इस मौके पर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने पिता को इस खास दिन पर याद किया है। यह पहली बार है जब ऋषि कपूर फादर्स डे पर उनके साथ नहीं हैं। दरअसल, हाल ही में रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फादर्स डे के मौके पर एक खास पोस्ट शेयर की है।
रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पापा ऋषि कपूर और मां नीतू सिंह की एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। फोटो के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी फादर्स डे पापा! मैं तुम्हें हमेशा याद करूंगा और हमेशा के लिए प्यार करूंगा। ' रिद्धिमा ने इस पोस्ट के साथ एक हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।
रिद्धिमा के इस पोस्ट पर उन्हें काफी प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं। कई लोगों ने इस तस्वीर के जरिए ऋषि कपूर की यादों को ताजा किया है। आपको बता दें कि रिद्धिमा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अभिनय में दिलचस्पी नहीं रखती हैं, इसलिए वह फिल्मों में नहीं दिखीं, लेकिन उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स किसी स्टार से कम नहीं हैं।