
मुंबई. बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके जाने के बाद पूरा देश सदमे में है। सभी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? लेकिन इस बीच उनके शव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इसे देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने चेतावनी जारी की है। साइबर सेल की ओर से कहा गया है कि सुशांत के शरीर की फोटो शेयर करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महाराष्ट्र साइबर सेल ने ट्वीट किया कि सोशल मीडिया पर चिंताजनक रुझान है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर साझा की जा रही है, जो परेशान और असंवेदनशील है।
एक अन्य ट्वीट में, महाराष्ट्र साइबर सेल ने लिखा कि यह कहा जाना चाहिए कि सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीर फैलाना कानूनी दिशानिर्देशों और अदालती आदेशों के खिलाफ है। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।