दोस्तों बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता ॠतिक रोशन फिल्म जगत के सुपरहीरो है, उनकी फ़िल्म कोई मिल गया उनकी सुपरहिट फ़िल्मों में शुमार है। इस फ़िल्म ने ॠतिक रोशन के करियर को एक अलग पहचान दिलाई है। साल 2003 में आई फ़िल्म कोई मिल गया में ॠतिक रोशन और एक एलियन ‘जादू’ की दोस्ती को दर्शाया गया था। और अब इतने सालों बाद ॠतिक रोशन ने इस फ़िल्म के एक रहस्य से पर्दा हटाया है।
फ़िल्म में ॠतिक ने रोहित मेहरा का किरदार निभाया था। एलियन के किरदार ‘जादू’ को सभी ने खूब पसंद किया था। हाल ही में जब एक शख्स ने कोई मिल गया देखी तो उसने ट्विटर पर ॠतिक से सवाल किया, “टीवी पर कोई मिल गया देख रहा हूं और एक अजीब बात पर नज़र गयी। जादू को क्या जानबूझकर एक अतिरिक्त अंगूठा दिया गया था जैसे कि रोहित मेहरा का था। दोनों किरदारों के बीच इस संबंध के पीछे बड़ा कारण क्या था ?”
इसके जवाब में ॠतिक ने कहा, “हां, यह इसलिए किया गया था ताकि रोहित उसके साथ जुड़ाव महसूस कर सके। लेकिन हमें यह कुछ ढककर रखना पड़ा, क्योंकि अंगूठा वैसा नहीं दिख रहा था, जैसा मुझे चाहिए था। मेरे दोस्त आपकी नज़र पैनी है। सुरक्षित रहिए।” बता दे की जल्द ही इस सीरिज की चौथी किश्त कृष 4 को भी बनाया जाएगा।
The post सालों बाद ऋतिक रोशन ने कोई मिल गया में ‘जादू’ के एक्स्ट्रा अंगूठे का राज खोला! appeared first on Bollywood Papa.
from Bollywood Papa https://ift.tt/2YamJxn https://ift.tt/2zgKXha