
ऐक्ट्रेस राधिका मदान आखिरी बार डायरेक्टर होमी अदजानिया की फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं। इस फिल्म में दिवंगत ऐक्टर इरफान खान ने उनके पिता का रोल निभाया था। राधिका मदान ने इरफान खान को याद करते हुए एक उनके साथ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
राधिका मदान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपने ऑनस्क्रीन फादर इरफान खान के गले नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखकर आप इमोशनल हो जाएंगे। राधिका मदान ने इसके साथ लिखा, तेरी लड़की मैं।
बता दें कि इरफान खान का 29 अप्रैल को कोलन इंफेक्शन के चलते निधन हो गया था। हालांकि, वह करीब दो साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। वह अपने परिवार में पत्नी सुतापा सिकदर और दो बेटों बाबिल और अयान को छोड़ गए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो राधिका मदान डायरेक्टर कुनाल देशमुख की फिल्म शिद्दत जर्नी बियॉन्ड लव में नजर आएंगी। बता दें कि हाल ही में राधिका मदान मुंबई से दिल्ली अपने घर पहुंची हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने से जुड़े अपडेट्स देती रहती हैं।