
लखनऊ. भारत के कई हिस्सों में मानसून इस बार जल्द दस्तक दे सकता है। दिल्ली एनसीआर 46 डिग्री पारा के साथ गर्म रहेगा। हालांकि, 22 से 23 जून तक मानसून रहने की संभावना है, जिसके बाद मानसून पूरे उत्तर भारत में फैल जाएगा। उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम से लोगों को थोड़ी राहत मिली।
22 से 24 जून के बीच, मानसून उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में फैल जाएगा। उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम से लोगों को थोड़ी राहत मिली।
वहीं, हरियाणा और एनसीआर में मानसून 25 जून तक ही पहुंचेगा। पश्चिम बंगाल और उसके आसपास बादल मंडराने लगे हैं। मौसम विभाग ने कहा कि एक चक्रवाती परिसंचरण 19 और 20 जून को दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ सकता है।
मानसून से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान और हरियाणा के कई इलाकों में 22 से 23 जून तक राहत मिलेगी। 18 और 19 जून तक दिल्ली का मौसम शुष्क रहेगा।
मध्य प्रदेश के भोपाल में बारिश होने की संभावना है, जो जून में ही छह साल की बारिश का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। बता दें कि बुधवार की शाम से ही यहां और बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, हल्की बारिश जारी रहेगी।