
नई दिल्ली. भारत-बांग्लादेश सीमा पर बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 7:10 बजे आया। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई है। अभी तक इस भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
हालांकि लोग अभी भी डरे हुए हैं। वे घर छोड़कर सड़क पर इकट्ठा हो गए हैं। भूकंप का डर हर किसी के चेहरे पर देखा जा सकता है।
लोग अभी भी घर जाने से कतरा रहे हैं। प्रशासन ने भी लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। गौरतलब है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में अप्रैल और मई के महीनों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। कुछ सेकंड के लिए आए भूकंप ने सभी को डरा दिया। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के अलावा कई अन्य राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 आंकी गई है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर के अलावा, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में धरती के कंपन महसूस किए गए। यह बताया गया कि रोहतक, हरियाणा भूकंप का केंद्र था। लगभग 10 से 15 सेकंड के लिए झटका महसूस किया गया था।